1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने दिल्ली पहुंची, मां के निधन पर जताया शोक

प्रियंका गांधी बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने दिल्ली पहुंची, मां के निधन पर जताया शोक

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची हैं । मायावती से मिलकर उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित की। बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची हैं । मायावती से मिलकर उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित की। बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बता दें कि बीते शनिवार को मायावती अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने रामरती के निधन की खबर ट्विटर पर साझा करते हुए गहरा दु:ख जताया। उन्होंने बताया है कि अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के एकत्र होने के बाद रविवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 3, त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में रखा गया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...