लखनऊ। नागरकिता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरन गिरफ्तार पूर्व आईपीएस एसआर दारपुरी और कांग्रेस नेता सदफ जफर मंगलवार जेल से रिहा हो गए। इनकी रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झूठ कभी नहीं जीत सकता है। लखनऊ में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘अंबेडकरवादी चिंतक और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी और कांग्रेस नेता सदफ जफ़र आज जेल से रिहा हो गए। कोर्ट द्वारा सबूत मांगने पर यूपी पुलिस बगलें झांकने लगी थी। भाजपा सरकार ने निर्दोष लोगों और बाबासाहेब की विरासत को आगे बढ़ाने वाले लोगों को गिरफ्तार करके अपनी असली सोच दिखाई है।
..मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 7, 2020
उन्होंने कहा कि मगर झूठ कभी नहीं जीत सकता। गौरतलब है कि, हिंसा के बाद गिरफ्तार पूर्व आईपीएस एसआर दारापुर के घर जाते समय लखनऊ पुलिस ने प्रियंका गांधी को रास्ते में रोक लिया था। काफिला रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि सड़क पर हमें रोकने का कोई मतलब नहीं है।
यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है। हालांकि, बाद में प्रियंका गांधी गिरफ्तार किए गए रिटायर आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलींं। पुलिस ने प्रियंका का काफिला वहां भी रोका तो प्रियंका गांधी पैदल ही रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए पहुंच गईं थी।