1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, नाव भी चलाई

मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, नाव भी चलाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संगम तट पर पहुंची। इस दौरान वह संगम में डुबकी लगाई और पूजन किया। इस मौके पर प्रियंका ने खुद नाव चलाते हुए घाट पर पहुंची और नाविक को दो हजार रुपये दिए। उनके साथ बेटी और अन्य लोग भी रहे।

पढ़ें :- Patanjali Misleading Advertisement Case : SC का केंद्र को निर्देश- भ्रामक विज्ञापनों पर तीन साल में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट करें पेश

बता दें कि, प्रियंका जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहीं थीं, तभी योगी सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश हो रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई। बता दें कि, प्रियंका गांधी 11ः40 बजे आनंद भवन पहुंची। वहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उनके साथ उनकी बेटी भी है। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वो अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari : ...तो इस वजह से हुई थी 'डॉन; की मौत, विसरा रिपोर्ट से ​हुआ खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...