1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में मांगा वोट, की ये अपील

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में मांगा वोट, की ये अपील

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मेरठ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया है। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका ने हस्तिनापुर की प्रत्याशी अर्चना गौतम के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की है। खुले वाहन में प्रियंका अभिनेत्री एवं माॅडल अर्चना के साथ सड़कों पर निकली, जिन्हें देखने के लिये लोग सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मेरठ। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को मेरठ में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया है। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका ने हस्तिनापुर की प्रत्याशी अर्चना गौतम के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की है। खुले वाहन में प्रियंका अभिनेत्री एवं माॅडल अर्चना के साथ सड़कों पर निकली, जिन्हें देखने के लिये लोग सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

मवाना और हस्तिनापुर में निकाले गये रोड शो में पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी साथ थे। रोड शो को लेकर युवाओं और महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखा गया है। रोड शो के बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला मथुरा के लिये रवाना हो गया ,जहां प्रियंका यमुना पूजा के बाद घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके बाद वह आगरा के खैरागढ़ जायेंगी और पार्टी प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगी।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जायेगा। पहले चरण के लिये मतदान 10 फरवरी को होगा।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...