1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress Protest: बैरीकेड फांदकर आगे बढ़ीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठीं, राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

Congress Protest: बैरीकेड फांदकर आगे बढ़ीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठीं, राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन जारी है। राहुल-प्रियंका समेत बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress Protest:  महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन जारी है। राहुल-प्रियंका समेत बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया है।

पढ़ें :- दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस : CM Yogi

इसको लेकर वो धरने पर बैठ गई हैं। इस समय पुलिस प्रियंका गांधी को मनाने में जुटी है लेकिन वो धरने पर बैठी हुई हैं। इसके साथ ही उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। प्रियंका के धरने पर बैठने के बाद वहां पर और ज्यादा भीड़ जुट गई है।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश
बता दें कि, इस समय पुलिस प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि, वो धरने पर बैठी हुईं हैं। बड़ी संख्या में पुलिस भी वहां पर मौजूद हैं। इस दौरान वहां पर धक्का मुक्की की भी स्थिति बन गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...