1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहीं ये बातें…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहीं ये बातें…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस भी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुट गयी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को वृंदावन से हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस भी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुट गयी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को वृंदावन से हुई।

पढ़ें :- वर्ष 2070 तक भारत नेट-ज़ीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में हासिल कर सकता है सफलता : डॉ. बी एन जगताप

पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा और कानपुर मंडल के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। आप लोग लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ गांव-गांव जाकर बूथ कमेटी, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत कमेटियों का गठन कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जीत का मंत्र दिया। कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बना रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश की जनता को भाजपा-आरएसएस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाते हुए जनता को झूठी बातों से भ्रमित कर रही हैं।

भाजपा की कुटिल जनविरोधी चालों को हमें नाकाम करना होगा। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश के सामाजिक, सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे, इसके लिए हम लोगों को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections Nomination : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...