1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. प्रियंका ने बताई थी निक की बेडरूम की हरकत, कहा- इस तरह होती है दिन की शुरुआत!

प्रियंका ने बताई थी निक की बेडरूम की हरकत, कहा- इस तरह होती है दिन की शुरुआत!

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी अब से 2 साल पहले यानी 1 दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधी थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज शादी की दूसरी सालगिरह है। प्रियंका और निक की जोड़ी काफी क्यूट है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते रहते हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करते हैं। इस जोड़ी की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। ऐनिवर्सरी के मौके आपको बता रहे है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में कुछ खास बातें।

पढ़ें :- Kajol Pic: काजोल ने फैन्स संग शेयर की ढेर सारी सेल्फी, दख गेन्स बोले - beautiful smile

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात साल 2017 में अमेरिका में एक फंक्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया और कुछ ही महीनों के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका और निक की शादी पूरे हिंदुस्तानी रीति-रिवाजों के साथ राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। प्रियंका और निक के डेटिंग की चर्चा तो काफी दिनों से चल रही थी लेकिन जब 2017 में दोनों बाहों में बाहें डाले मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंचे तो पूरी दुनिया की नजर दोनों पर टिक गई। इसके बाद तो शादी से पहले और शादी के बाद भी प्रियंका और निक की जोड़ी सुर्खियों में बनी रही।

बता दे की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने-अपने कामों में बेहद बिजी रहते हैं लेकिन फिर भी यह कपल ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ बिताने की कोशिश करता है। इस पूरे साल में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में निक और प्रियंका एक-दूसरे के साथ रहे हैं और क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बेडरूम में निक एक अजीब हरकत करते हैं जिससे उन्हें बड़ी चिढ़ होती है। उन्होंने बताया, ‘जब मैं उठती हूं तो निक मेरे चेहरे की तरफ देख रहे होते हैं। मैं कहती हूं कि रुको मुझे थोड़ा मस्कारा और मॉइश्चराइजर लगाने दो क्योंकि मेरी आंखें सूजी हुई हैं…लेकिन यह बेहद स्वीट है। आप अपने पति को ऐसा ही चाहते हैं लेकिन यह थोड़ा अजीब भी लगता है।’

बता दे की प्रियंका चोपड़ा पिछली बार ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं। जल्द ही प्रियंका ‘द वाइट टाइगर’ में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। उन्होंने इसके बाद कोई बॉलिवुड प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। हालांकि हॉलिवुड फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही कियानू रीव्स के साथ फेमस सीरीज ‘मैट्रिक्स’ की चौथी फिल्म में दिखाई देंगी।

पढ़ें :- Dharmendra video: बहादुर शाह जफर की गजल गाते दिखे धर्मेंद्र, शेयर कर कहा- हकीकत ए जिंदगी बयान...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...