लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शनिवार हुए दुर्व्यवहार के बाद रविवार सुबह वह पार्टी कार्यालय पहुंची। इस दौरान वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रियंका गांधी ने आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की है। वहीं, शनिवार को प्रियंका के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया है।
उन्होंने कहा कि, प्रियंका मुझे गर्व है कि आप पूरी निष्ठा से उन लोगों तक पहुंचती हैं, जिन्हें आपकी जरूरत होती है। आपने जो किया वो बिल्कुल सही था। जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उनसे मिलना कोई गुनाह नहीं है। गौरतलब है कि, शनिवार शाम प्रियंका गांधी हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात के लिए जाते वक्त पुलिस के साथ प्रियंका की झड़प हो गई थी।
पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया था। इसके बाद वह पैदल ही कुछ दूर गईं, जिसके बाद स्कूटी पर बैठक पूर्व आईपीएस के घर पहुंची और उनसे मुलाकात की। इस मामले में लखनऊ एसएसपी कलानिधी नैथानी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने कोई अभद्रता नहीं की है।
वहीं, इस मामले के बाद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को कहा कि, यूपी की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रियंका के साथ जिस तरह की हरकत की गई, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका का गला दबा दिया था, जबकि एक अन्य ने उन्हें ऐसा धक्का दिया कि वो गिर गईं। वाड्रा ने आगे कहा है कि, इसके बाद भी प्रियंका का हौसला नहीं टूटा।
वो दोपहिया वाहन पर सवार होकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचीं। इसके साथ ही वाड्रा ने यह भी कहा कि प्रियंका मुझे गर्व है कि आप पूरी निष्ठा से उन लोगों तक पहुंचती हैं, जिन्हें आपकी जरूरत होती है। आपने जो किया वो बिल्कुल सही था। जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उनसे मिलना कोई गुनाह नहीं है।