1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला वोटरों को रिझाने के लिए प्रियंका ने चला नया दांव, कहा- सरकार बनने पर छात्राओं को देंगे स्कूटी और स्मार्टफोन

महिला वोटरों को रिझाने के लिए प्रियंका ने चला नया दांव, कहा- सरकार बनने पर छात्राओं को देंगे स्कूटी और स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रादेशिक दफ्तर में बीतें मंगलवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की टिकट पर 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद से महिला वोटरों को लेकर के सभी पार्टियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रादेशिक दफ्तर में बीतें मंगलवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की टिकट पर 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद से महिला वोटरों को लेकर के सभी पार्टियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। इसके बाद भी प्रियंका(Priyanka) यही नहीं रुकी उन्होंने एक बार फिर महिलाओं को लेकर के दूसरा बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने एलान किया है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटर(Electric Scooter) देगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

उनके इस दूसरे एलान के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खलबली मचने वाली है। गुरुवार की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका ने लिखा- ‘कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों(Girls) को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। गुरुवार को प्रियंका गांधी की ओर से बेटियों को इलेक्‍ट्रानिक स्‍कूटी देने का ऐलान पहली बार हुआ है। यूपी चुनाव(UP Election) को लेकर एक्टिव प्रियंका आधी आबादी को आकर्षित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उनके इस वादे को इसी रूप में देखा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...