1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान आंदोलन में मृत किसान के परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

किसान आंदोलन में मृत किसान के परिवार से मिलने जा रहीं प्रियंका, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिवार से मिलने रामपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले की कार हादसे का शिकार हो गयी। ये हादसा हापुड जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हुआ है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

हालांकि, इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। बता दें कि, इस समय प्रियंका गांधी रामपुर में पहुंच गई हैं। जीरो पॉइंट पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि प्रियंका मृत किसान नवरीत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगी। प्रियंका मृतक किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बिलासपुर के डिबडिबा गांव जा रही हैं। बता दें कि, विपक्ष के प्रियंका गांधी के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं।

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के काफिले में कई गाड़ियां चल रहीं थीं। इस दौरान अचानक ब्रेक लगाने से दो से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...