1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद पथराव, योगी बोले-कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए

यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद पथराव, योगी बोले-कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए

Prophet Controversy : यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कानपुर शहर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रयागराज में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Prophet Controversy : यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कानपुर शहर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रयागराज में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया है।पु लिस के साथ ही खुफिया विभाग भी इस तरह के प्रदर्शनों को रोकने का प्रयास कर रहा है। धर्म गुरुओं से बातचीत भी की जा रही है।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..

इस प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए सीएम योगी के मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजाम के बड़ा निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा सख्त की जाए। किसी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

प्रयागराज में हालात चिंताजनक

नकाबपोश पत्थरबाज लगातार पुलिस को निशाना बनाकर पत्थराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ में छोटे-छोटे को आगे रखा गया है, जोकि मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए हैं। साजिश के तहत प्रदर्शन करने वालों में नाबालिगों को आगे रखा गया है, ताकि पुलिस कार्रवाई न कर सके। घरों की छत से हो रही पत्थरबाजी साफ इशारा कर रही है कि साजिश की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियो और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।

राजधानी लखनऊ के टीले वाली मस्जिद में भी विरोध प्रदर्शन

पढ़ें :- Bihar Weather Update: हीट वेव को लेकर बिहार के 14 जिलों में येलो अलर्ट, कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के आसार

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश के कई जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सहारनपुर और देवबंद में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। देवबंद में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ के टीले वाली मस्जिद में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...