लखनऊ। हाथरस केस को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। पूरे देश में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विपक्ष उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में गांधी जंयती के दिन भी प्रदर्शन हो रहा है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस केस को लेकर हंगामा कर रहे हैं।
वह आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रह हैं। इस दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। हालांकि, इसके बाद भी प्रदर्शन जारी है। वहीं, हाथरस जा रहे टीएमसी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया है, जिसके कारण उनकी तीखी झड़प भी है।
इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। वहीं, हाथरस पीड़ित के घर जा रही निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा की गांव के बाहर पुलिस बैरिकेटिंग पर एडीएम से तीखी तकरार का वीडियो सामने आया है। तनातनी के बीच सीमा कुशवाहा ने एडीएम से कह दिया कि तुम जैसे लोगों के कारण रेप होते हैं। सीमा कुशवाहा ने कहा है कि हाथरस की बेटी को पुलिस ने पेट्रोल डालकर जलाया है।