नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बीते वर्ष 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानो पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे। आज उन शहीद जवानो की पूरे देश में बरसी मनायी जा रही है वहीं अब पुलाआमा अटैक पर भी सियासत शुरू हो गयी है। जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि आखिर इस हमले से किसको फायदा हुआ। वहीं अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी लश्कर और जैश आतंकी संगठनो से सहानुभूति रखते हैं।
राहुल ने पूछे तीन सवाल
भाजपा ने राहुल गांधी के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि पुलवामा पर उनकी टिप्पणियां उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति माने जाने वाले राहुल गांधी ने न केवल सरकार पर बल्कि सुरक्षा बलों पर भी निशाना साधा है।
शर्म करो राहुल गांधी
पढ़ें :- सुजुकी ने Hayabusa की लांचिंग तारीख का किया खुलासा, इतनी हो सकती है कीमत
पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ?
अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे?
इतनी घटिया राजनीति मत करो
शर्म करो https://t.co/9C5AsNyMba
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 14, 2020
पढ़ें :- गृह मंत्रालय ने ऑक्सीजन सप्लाई का दिया आदेश, गंभीर मरीजों को मिलेगी 'नई जिंदगी'
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो शर्म करो।
That was a Dastardly attack..
And this is a dastardly comment..
Who Benefitted the most? ..Mr Gandhi can you think beyond Benefits?
..off course not..this so called “Gandhi” family can never think beyond Benefits ..not just materialistically corrupt..their Souls are also Corrupt https://t.co/7eSP0c89xG— Sambit Patra (@sambitswaraj) February 14, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ये केवल भौतिक रूप से भ्रष्ट नहीं हैं..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं। संबित ने लिखा कि वो हमला नृशंस था और यह टिप्पणी नृशंस है। पात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? … श्रीमान गांधी क्या आप लाभ से परे सोच सकते हैं?…निश्चित रूप से नहीं… कथित गांधी परिवार कभी भी लाभ से परे नहीं सोच सकता।