लखनऊ। हैदराबाद में पशु चिकित्सक युवती से गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के विरोध में आज पूरा देश एकजुट हो गया है, सभी की यही मांग है कि दोषियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। वहीं बात की जाए दिल्ली के निर्भया कांड की तो इस घटना को हुए अब 7 साल हो चुके हैं लेकिन पीड़िता की मां आज भी आरोपियों के फांसी की सजा के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही है। दरअसल भारत में न्याय प्रक्रिया बेहद लंबी है और यही वजह है कि आज भी निर्भया का रेप कर उसे मौत की नींद सुलाने वाले आरोपी आज भी जेल में रोटियां तोड़ रहे हैं। चलिए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां रेप की सजा मौत होती है और जल्द से जल्द आरोपी को सजा ए मौत दी जाती है…..
वो देश जहां रेप की सजा है मौत
उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया में कभी भी अपराधियों के प्रति यह दया या सहानुभूति नहीं दिखाता हैं। यहां रेप के लिए केवल एक ही सजा है और वो है मौत। यहां आरोपी को सरेआम सिर में कई गोलियां दागी जाती हैं।
संयुक्त अरब अमीरत
संयुक्त अरब अमीरत में कई जुर्मों के लिए कुछ अलग-अलग सजाएं हैं, लेकिन बलात्कारी को सीधे मौत की सजा सुनाई जाती है।
सऊदी अरब
सऊदी अरब में इस्लामिक कानून शरिया को मान्यता दी गई है। इस देश में किसी भी अपराध के लिए मौत की सजा का ही प्रावधान है। अगर कोई भी शख्स रेप का दोषी पाया जाता है तो अपराधी को फांसी पर टांगने, सिर कलम करने के साथ-साथ उसके यौनांगों को काटने की सजा सुनाई जा सकती है।
इराक
इराक में बलात्कार करने वालों को मौत की सजा दी जाती है, लेकिन सजा देने का तरीका थोड़ा अलग होता है। रेप के गुनाहार को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए। बलात्कार जैसे जुर्म करने वालों की मौत आसान नहीं होती है क्योंकि गुनाहगार पूरी पीड़ा और यातना से भी गुजरना पड़ता है।
पोलैंड
पोलैंड में बलात्कालर के आरोपी को सुअरों से कटवाया जाता है। हालांकि अब एक नया कानून आ चुका है जिसमें आरोपी को नपुंसक बना दिया जाता है।
सिंगापुर
सिंगापुर में चौदह साल की बच्ची के साथ रेप करने पर अपराधी को 20 साल की जेल, जुर्माना और कोड़े मारने की सजा दी जाती है।
अमेरिका
अमेरिका में पहले बच्चों के साथ रेप पर मौत की सजा दी जाती थी लेकिन बाद में इस कानून को बदल दिया गया। अब बलात्कारियों को मौत की नहीं बल्कि कैद की सजा दी जाती है।
मलेशिया
मलेशिया में बलात्कारी को सबसे ज़्यादा 30 साल जेल की सजा भुगतनी होती हैं इसके साथ ही उन्हें कोड़े मारने का प्रावधान भी है।
फिलीपिंस
यहां पर बलात्कारी को मौत की सजा नहीं दी जाती लेकिन बलात्कारी को अपने इस जुर्म के लिए बिना जमानत के 40 साल तक जेल में ही रहना पड़ता है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में बलात्कार करने की सजा 15 से 15 साल तक की जेल है।
कनाडा
कनाडा में रेप करने पर आरोपी को अधिकतम 14 साल जेल की सजा होती है।
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में रेप की सजा में पहली बार दोषी पाए जाने पर 15 साल जेल, दूसरी बार 20 साल जेल और तीसरी बार 25 साल जेल की सजा का प्रावधान है।