1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने विरोधियों से एक कदम आगे चलते हुए शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 10 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप (AAP) ने कोटकपूरा सीट से कुलतार सिंह सांधवां को मौका दिया है। तो वहीं, बरनाला से पार्टी ने बरनाला से गुरमीत सिंह को मैदान में उतारा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने विरोधियों से एक कदम आगे चलते हुए शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 10 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप (AAP) ने कोटकपूरा सीट से कुलतार सिंह सांधवां को मौका दिया है। तो वहीं, बरनाला से पार्टी ने बरनाला से गुरमीत सिंह को मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

पार्टी की तरफ से शुक्रवार को जारी सूची में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें गढ़शंकर सीट से जय किशन रूडी, जगरांव से सरवजीत कौर मनुके, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, कोटकपूरा से कुलतार सिंह सांधवां, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुधराम, दिरबा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोरा, बरनाला से गुरमीत सिंह, मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी का नाम शामिल है।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...