1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Breaking: सिद्धू के बाद चन्नी कैबिनेट से रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस को लगा झटका

Punjab Breaking: सिद्धू के बाद चन्नी कैबिनेट से रजिया सुल्ताना ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस को लगा झटका

Punjab Breaking: पंजाब कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू  (Navjot Singh Sidhu) ने अपना इस्तीफा भेज दिया है। सिद्धू के इस इस्तीफे के बाद पंजाब में सियासी घमासान मच गया है। इस बीच खबर आ रही है कि सिद्धू की करीबी माने जाने वाली और पंजाब कैबिनेट में दो दिन पहले शामिल हुईं रजिया सुल्ताना (Razia Sultana) ने भी इस्तीफा दिया दे दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

कांग्रेस को एक साथ बड़ा दो बड़े झटकेे लगे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू के कई और करीबी चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही सिद्धू के घर पर विधायकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है।

बता दें कि, सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के समर्थन में इस्तीफा देने वाली रजिया सुल्ताना ने दो दिन पहले ही मंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा, सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं। बता दें कि, पंजाब कांग्रेस पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा देकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।

कैप्टन से था सिद्धू का विवाद
बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बीते काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले रहते थे। लिहाजा, कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं, इनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को वहां का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

पढ़ें :- भाजपा के खिलाफ जो बोल रहा उसे डराया-धमकाया जा रहा : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...