1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Punjab Election 2022 : बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की , जानें चन्नी के खिलाफ किसको बनाया प्रत्याशी

Punjab Election 2022 : बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की , जानें चन्नी के खिलाफ किसको बनाया प्रत्याशी

Punjab Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को फगवाड़ा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को रूपनगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- मोदी जी बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का घटिया बयान क्या आपने सुना? मुझे पूरा विश्वास है अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे : कांग्रेस

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों पर सहमति दी है। इस सूची में पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को टिकट मिला है। बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को मैदान में उतारा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भाजपा ने चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठे पंडाल, कृष्ण-राधा संवाद और गणेश स्तुति जैसे प्रसंगों से मंत्रमुग्ध हुए भक्त

बता दें कि भाजपा 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके दो सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य में 20 फरवरी को मतदाता होना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...