1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: अकाली दल को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मनजिंदर सिंह सिरसा

Punjab Election 2022: अकाली दल को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मनजिंदर सिंह सिरसा

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा (BJP) ने भी चुनावी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। इस बीच भाजपा (BJP) को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा (BJP) ने भी चुनावी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। इस बीच भाजपा (BJP) को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के प्रेसिडेंट रहे मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की है। बुधवार को उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी से इस्तीफा देने के बाद अकाली दल (Akali Dal) को छोड़ने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

बताया जा रहा है कि उनके BJP में जाने से भगवा दल को पंजाब चुनाव में खुद को सिखों की हितैषी पार्टी बताने में मदद मिलेगी। बता दें कि, सिरसा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मुखिया रहे हैं और उनकी सिखों के बीच अचछी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में भाजपा को उन्हें पंजाब में एक चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने में मदद मिलेगी। चुनाव से पहले भाजपा इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...