1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मजीठिया, प्रकाश बादल भी ठोकेंगे ताल

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मजीठिया, प्रकाश बादल भी ठोकेंगे ताल

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम मजीठिया के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बिक्रम मजीठिया अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं पार्टी ने ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश बादल भी चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- CM योगी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रकाश ​बादल लंबी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिक्रम सिंह मजीठिया को झूठे ड्रग मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में बिक्रम मजीठिया, सिद्धू की जमानत को जब्त करा देंगे।

साथ ही सुखबीर बादल ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और सिद्धू का अहंकार खत्म करेंगे। वो अहंकारी हो गए हैं कि उनमें मैं आ गया है, उन्हें पता चलेगा कि पंजाब की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...