1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Election 2022: PM मोदी की पंजाब विजिट से फिर छिड़ी रार, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान भरने की इजाजत

Punjab Election 2022: PM मोदी की पंजाब विजिट से फिर छिड़ी रार, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान भरने की इजाजत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जलंधर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नो फ्लाइंग जोन होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए सीएम चन्नी को पंजाब के होशियारपुर जाना था।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जलंधर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नो फ्लाइंग जोन होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए सीएम चन्नी को पंजाब के होशियारपुर जाना था।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

वहीं पीएम मोदी जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को होशियारपुर में उतरने की इजाजत दे दी गई। अब इस मुद्दे पर बहस छीड़ गई है। सुनील जाखड़ ने कहा, “सीएम चन्नी का यहां आना तय था, लेकिन यह शर्मनाक है कि इस सरकार ने चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने की अनुमति रद्द कर दी।

अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक तमाशा है, एक दिखावा है।” बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...