1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Punjab Election 2022: यूपी बिहार के लोगो को लेकर पंजाब के सीएम ने दिया विवादित बयान, केजरीवाल बोले- प्रियंका भी यूपी से हैं

Punjab Election 2022: यूपी बिहार के लोगो को लेकर पंजाब के सीएम ने दिया विवादित बयान, केजरीवाल बोले- प्रियंका भी यूपी से हैं

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि 'एकजुट हो जाओ पंजाबियों।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की यूपी, बिहार और दिल्ली के लोगों को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि ‘एकजुट हो जाओ पंजाबियों। यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।’इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी चुनाव की प्रभारी प्रियंका गांधी भी साथ में खड़ी थी।

पढ़ें :- पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म

चन्नी के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। चन्नी के बयान पर प्रियंका गांधी के हंसने को लेकर भी भाजपा हमलावर है। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने चन्नी के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास?

अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी के बयान पर अटैक करते हुए कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है। हम किसी समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों की निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी का भी यूपी से ताल्लुक है। तब तो वह भी भइया हुईं।’चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसी महीने उनके नाम का ऐलान किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...