1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election Result 2022: पंजाब में आप की चली झाड़ू ,पटियाला से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह हारे

Punjab Election Result 2022: पंजाब में आप की चली झाड़ू ,पटियाला से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह हारे

पंजाब की पटियाला सीट से पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Punjab Election Result 2022 : आप पार्टी पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। पंजाब की पटियाला सीट से पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार हुई है। आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से मात दी है। चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक इंसाफ कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई और BJP-SAD के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब में आम आदमी पार्टी को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...