पंजाब में हाई प्रोफाइल सीटों में मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रही हैं।
Punjab Election Result 2022 : पंजाब में हाई प्रोफाइल सीटों में मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार और अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रही हैं। 1977 से 2017 तक के चुनावों में कांग्रेस पार्टी यहां से छह बार जीत दर्ज चुकी है। मालविका सूद पहले दौर की गणना तक तीसरे नंबर पर चल रही थीं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डाक्टर अमनदीप कौर पहले स्थान पर चल रही हैं। जबकि अकाली दल के बरजिंदर सिंह बराड़ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
मालविका की लड़ाई उनकी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और मौजूदा विधायक हरजोत कमल से है। आम आदमी पार्टी की डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा और शिरोमणि अकाली दल हरजिंदर सिंह बरार भी अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।