1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Election2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से तो सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

Punjab Election2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी चमकौर साहिब से तो सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधनसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व से टिकट दिया गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडिगढ़। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस(Congress) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब विधनसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot Singh Sidhdhu) को अमृतसर पूर्व से टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- सोनौली:हनुमान जयंती पर सम्मानित हुए नगर के समाजसेवी

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि परमिंदर सिंह पिंकी फिरोजपुर सिटी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पंजाब में सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। कांग्रेस ने आगामी पंजाब चुनावों में जिन 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें मुख्यमंत्री चन्नी का नाम भी शामिल है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...