1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब सियासी घमासान जारी, नाराज सुनील जाखड़ को अपनी फ्लाइट में दिल्ली लाए राहुल-प्रियंका गांधी

पंजाब सियासी घमासान जारी, नाराज सुनील जाखड़ को अपनी फ्लाइट में दिल्ली लाए राहुल-प्रियंका गांधी

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। 

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से (Rahul and Priyanka) मुलाकात की। इतना ही नहीं नाराज चल रहे जाखड़ राहुल-प्रियंका के साथ ही विमान से दिल्ली भी आए हैं।

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण

सूत्रों ने बताया कि राहुल और प्रियंका शिमला (Shimla) से लौटे थे और दोनों बुधवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए एक विमान में सवार हुए। जाखड़ भी इस यात्रा में उनके साथ थे। माना जा रहा है कि जाखड़ को शांत कराने के लिए दिल्ली (Delhi) लाया गया है ताकि उनकी बयानबाजी से पार्टी को नुकसान न हो।

इसके अलावा जल्दी ही उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी के चुनावी कैंपेन(Election committee) कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जाखड़ के नाम पर पहले से ही विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री के दौड़ में सबसे पहला नाम सुनील जाखड़ (Sunil jakhar) का ही आया था। जाखड़ सीएम बनते तो वो एक हिन्दू चेहरे होते। लेकिन पार्टी के विधायकों ने जाखड़ के नाम पर मुहर ना लगाई इस तरह उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई। जिस कारण वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...