1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab: स्वास्थ्य मंत्री के बाद उनके ओरएसडी पर कसा शिकंजा, विजिलेंस विंग ने की कार्रवाई

Punjab: स्वास्थ्य मंत्री के बाद उनके ओरएसडी पर कसा शिकंजा, विजिलेंस विंग ने की कार्रवाई

विजय सिंगला (Vijay Singla) को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके बाद उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त करने की जानकारी दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab: भ्रष्टाचार में फंसे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की विजिलेंस विंग ने उनके ओएसडी को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री के ओएसडी (OSD) का नाम प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) है।

पढ़ें :- Breaking- दिल्ली में 1 नवंबर से डीजल बसों की नो एंट्री , इन वाहनों को इजाजत

वहीं, गिरफ्तारी के बाद विजय सिंगला (Vijay Singla) को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके बाद उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। बता दें कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त करने की जानकारी दी।

इसके बाद मोहाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अरेस्टिंग हुई। मोहाली कोर्ट में देर शाम पेश करने के बाद उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं, इस बीच उनके ओएसडी पर भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, मेडिकल के बाद उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...