1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rahu Gochar 2023 : 18 महीने बाद राहु चलेंगे वक्री चाल, कई राशियों को बेहद बेहतरीन परिणाम देंगे

Rahu Gochar 2023 : 18 महीने बाद राहु चलेंगे वक्री चाल, कई राशियों को बेहद बेहतरीन परिणाम देंगे

राहु देव को छाया ग्रह कहा गया है। राहु जिस भी राशि में विराजमान रहते हैं। उनके राशि स्वामी के अनुसार ही फल देने का कार्य करते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahu Gochar 2023 : राहु देव को छाया ग्रह कहा गया है। राहु जिस भी राशि में विराजमान रहते हैं। उनके राशि स्वामी के अनुसार ही फल देने का कार्य करते हैं। राहु और केतु हमेशा वक्री अवस्था में गोचर करते हैं। राहु की अपनी कोई राशि नहीं है। राहु 30 अक्टूबर को 2 बजकर 13 मिनट तक वह इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद वह गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में चले जाएंगे। वर्तमान में राहु मेष राशि में विराजमान है।जिस जातक की कुंडली में राहु अशुभ स्थान में बैठे हो उसकी कुंडली में कमजोर और अन्य ग्रह को पीड़ित करते हैं और नकारात्मक परिणाम देते हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

मिथुन
राहु का गोचर मिथुन राशि के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। राहु गोचर के प्रभाव से उन्हें आकस्मिक धन मिलने की संभावना है। धन लाभ होने के साथ ही मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। सोशल लेवल पर अपनी अच्छी पकड़ मजबूत करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। प्रतिष्ठावान बनेंगे।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए राहु का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही राहु आप को सकारात्मक परिणाम देंगे। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी।

कुंभ राशि
इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में राहु बैठे हुए हैं। लिहाजा इन लोगों का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके आपको लाभ देंगे। इसके अलावा नौकरी में बदलाव की भी संभावना बन रही है।

मीन
मीन राशि वाले के लिए राहु का परिवर्तन बेहद लाभकारी माना जा रहा है। इन्हें धन लाभ होने के योग नजर आ रहे हैं। निवेश के लिए यह समय बेहद उत्तम माना जाएगा।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...