1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की और ओबीसी समुदाय को बदनाम किया, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की और ओबीसी समुदाय को बदनाम किया, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी पर सूरत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है। वहीं, अब इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी पर सूरत कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि, इस मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है। वहीं, अब इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। जहां, कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश बताया तो भाजपा (BP) ने भी पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी गांधी उपनाम वालों को केवल इसलिए दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय लोकतंत्र, सशस्त्र सेना और देश की संस्थानों का ‘अपमान‘ किया है।

केंद्रीय मंत्री (Union Minister Kiren Rijiju) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘हम सभी गांधी उपनामों को सिर्फ इसलिए दोष नहीं दे सकते क्योंकि राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र, हमारे सशस्त्र बलों और भारतीय संस्थानों का अपमान किया। राहुल गांधी ने बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की और एक पूरे ओबीसी समुदाय को बदनाम किया। हैरानी की बात है कि कांग्रेस के कुछ नेता इसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैंॅ।‘ इसके पहले गुरुवार को रिजिजू ने कहा था कि गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। राहुल की वजह से पूरी कांग्रेस पार्टी की किस्मत डूब रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...