1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी बोले-कृषि कानून किसान विरोधी, मुठ्ठीभर लोग देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना चाहते हैं

राहुल गांधी बोले-कृषि कानून किसान विरोधी, मुठ्ठीभर लोग देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना चाहते हैं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, किसान सच्चाई जानते हैं। सभी किसान को पता है कि राहुल गांधी क्या करता है। उन्होंने दावा किया कि कृषि क्षेत्र पर तीन-चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा जिसकी कीमत मध्यम वर्ग और युवाओं को चुकानी होगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आपकी आजादी छीनी जा रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुठ्ठीभर लोग देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा करना चाहते हैं। से सभी पीएम मोदी के दोस्त हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, आज देश के सामने एक त्रासदी आ गई है, सरकार देश की समस्या नजरअंदाज करना चाहती है और गलत सूचना दे रही है। मैं अकेले किसानों के बारे में बोलने वाला नहीं हूं।

किसानों का संकट इस त्रासदी का एक हिस्सा मात्र है। यह युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। यह वर्तमान के बारे में नहीं बल्कि आपके भविष्य के बारे में है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार की कोशिशों के बावजूद किसान थकने वाले नहीं हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं। बता दें कि, राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर एक बुकलेट जारी की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...