नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा और असत्य का विरोध करता रहूंगा। बता दें कि, हाथरस केस को लेकर प्रियंका और राहुल ने गुरुवार को प्रदर्शन किया था। हाथरस जाने से पहले ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया था।
हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं। बता दें कि बुधवार को हाथरस घटना पर बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला था।
‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’
गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ।#GandhiJayanti
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2020
पढ़ें :- राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार, मत्स्य विभाग को लेकर कांग्रेस नेता को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हजारों कांग्रेस नेता हाथरस के लिए रवाना हुए लेकिन वहां तक पहुंच नहीं पाए। राहुल गांधी को बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों नेता ग्रेटर नोएडा से आगे नहीं जा पाए। यहां यूपी पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने इन दोनों नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया था।