1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले-झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहां कई घरों में नहीं जल पा रहा है चूल्हा, ये कैसे अच्छे दिन?

राहुल गांधी, बोले-झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहां कई घरों में नहीं जल पा रहा है चूल्हा, ये कैसे अच्छे दिन?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार मनरेगा मजदूरों के हक को मार कर उनका पैसा जारी नहीं कर रही है, जिसके कारण कई राज्यों में मनरेगा श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकार मनरेगा मजदूरों के हक को मार कर उनका पैसा जारी नहीं कर रही है, जिसके कारण कई राज्यों में मनरेगा श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

श्री गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सरकार से उम्मीद थी कि वह देश की गरीबों को मदद कर उन्हें अतिरिक्त सहायता देगी लेकिन उल्टे उसने मनरेगा के ज़रिए मजदूरों को मिलने वाली राहत भी रोक दी है जिससे गरीबों के चूल्हे जलने मुश्किल हो गए है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आज ट्वीट किया कि कई राज्यों में मनरेगा श्रमिकों को मज़दूरी का पैसा नहीं मिल रहा। महामारी में जब सरकार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी, तब मज़दूरों के हक़ का पैसा भी मारा जा रहा है। झूठे जुमलों के परे एक दुनिया है जहां कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा- ये कैसे अच्छे दिन?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...