अग्निपथ योजना का देश में जमकर विरोध हुआ। युवाओं के साथ ही विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस योजना को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार को घेरा है।
Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना का देश में जमकर विरोध हुआ। युवाओं के साथ ही विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस योजना को लेकर केंद्र पर जमकर बरसे। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार को घेरा है।
पिछले 2 साल से आर्मी में एक भी भर्ती नहीं हुई है।
2018-19: 53,431
2019-20: 80,572
2020-21: 0
2021-22: 04 साल के ठेके पर 'अग्निवीर' लाकर, भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है।
इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा। pic.twitter.com/e3bkIZoatl
पढ़ें :- राहुल का मोदी से बड़ा सवाल, कहा- क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2022
साथ ही कहा कि, अग्निपथ योजना लाकर भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है। राहलु गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पिछले 2 साल से आर्मी में एक भी भर्ती नहीं हुई है। 2018-19: 53,431, 2019-20: 80,572, 2020-21: 0 और 2021-22: 0। 4 साल के ठेके पर ‘अग्निवीर’ लाकर, भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है।
इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा। बता दें कि, राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमसें युवा भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रो रहा है।