नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। आज उन्होंने फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार से पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है? इसपर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने चीन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए और फिर चीन को जमीन सौंप दी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि, ‘पहले कांग्रेस ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए। फिर कांग्रेस ने चीन को जमीन सौंप दी।
चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ हम एकजुट खड़े हैं।
क्या भारतीय ज़मीन पर चीन ने कब्ज़ा किया है? pic.twitter.com/YCEd0P20aU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 23, 2020
पढ़ें :- 6 मार्च 2021 राशिफल: इस राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक समस्या से छुटकारा, जानिए अपनी राशि का हाल
आरोप लगाया है कि दोकलम मामले के दौरान राहुल गांधी गुप्त रूप से चीनी दूतावास जाते हैं। महत्वपूर्ण परिस्थितियों के दौरान राहुल गांधी ने देश को विभाजित करने और सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की कोशिश की। क्या ये एमओयू का प्रभाव है?’ वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला करते हुए सवाल पूछा है।
राहुल गांधी ने पूछा है कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?’