1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ अनलॉक, पार्टी नेताओं ने खोला था मोर्चा

Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ अनलॉक, पार्टी नेताओं ने खोला था मोर्चा

Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई अन्य नेताओं के ट्विटर (Twitter) ने अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। इसको लेकर कांग्रेस (Congress) ने ट्विटर (Twitter) के खिलाफ बीते एक सप्ताह से मोर्चा खोले हुए थे। ट्विटर (Twitter) अकाउंट ब्लॉक होने पर राहुल गांधी Rahul Gandhi) ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rahul Gandhi Twitter: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई अन्य नेताओं के ट्विटर (Twitter) ने अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। इसको लेकर कांग्रेस (Congress) ने ट्विटर (Twitter) के खिलाफ बीते एक सप्ताह से मोर्चा खोले हुए थे। ट्विटर (Twitter) अकाउंट ब्लॉक होने पर राहुल गांधी Rahul Gandhi) ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

इसके साथ ही ​ट्विटर पर सरकार के मिलीभगत का आरोप लगाया था। वहीं, शनिवार को ट्विटर ने राहुल गांधी Rahul Gandhi) समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के ब्लॉक अकाउंट को बहाल कर दिया है। बता दें कि, शुक्रवार को इंडिया ट्विटर (Twitter)  के हेड मनीष महेश्वरी को हटा दिया था। अब वे अमेरिका में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

इसलिए हुआ था अकाउंट लॉक
बता दें कि, दिल्ली में बीते दिनों एक मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। पीड़ित परिजनों से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ एक तस्वीर को साझा किया था। इसके बाद से उनका ट्विटर (Twitter) अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। ट्विटर (Twitter) ने नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया था। साथ ही ट्विटर ने कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने खोला था मोर्चा
बता दें कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद कांग्रेस ने ट्विटर के खिलाफ मोर्चा खोला था। कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने तस्वीर की जगह राहुल गांधी की तस्वीर लगाते हुए अपने अकाउंट पर उनका नाम भी लिखा था। इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी इसको लेकर ट्विटर पर लगातार हमलावर थे।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...