1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला, कहा-देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से करे रहे वसूली

राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर हमला, कहा-देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से करे रहे वसूली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने खाद, ट्रैक्टर और कीटनाशक पर लगाए गए जीएसटी को लेकर सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर भाजपा सरकार पर हमलावर रहते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने खाद, ट्रैक्टर और कीटनाशक पर लगाए गए जीएसटी को लेकर सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

उन्होंने आरोप लगाया है कि देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से भाजपा वसूली कर रही है। दरअसल, राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  इन दिनों कांग्रेस की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ की अगुवाई कर रहे हैं। इस दौरान वो लोगों से मिल भी रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘राजा’ का अन्याय देखो! खाद पर 5% GST, ट्रैक्टर पर 12% GST और कीटनाशक पर 18% GST। इसके साथ ही लिखा है कि, जहां देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से भाजपा वसूली कर रही है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा किसानों की आवाज़ बुलंद कर रही है। हम किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...