1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-वैज्ञानिक तरीके से कोरोना के स्वरूपों का पता लगाया जाए

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-वैज्ञानिक तरीके से कोरोना के स्वरूपों का पता लगाया जाए

भारत में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि वैज्ञानिक तरीके से कोरोना के स्वरूपों का पता लगाया जाए। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को जल्द ही टीका लगाया जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि वैज्ञानिक तरीके से कोरोना के स्वरूपों का पता लगाया जाए। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को जल्द ही टीका लगाया जाए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

साथ ही उन्होंने पत्र में कोरोना संक्रमण के भयावक रूप को सरकार की विफलता बताई है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी स्थिति में गरीबों को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए ताकि उन्हें पिछले साल की तरह पीड़ा से नहीं गुजरना पड़े। उन्होंने पत्र में लिखा है कि, मैं एक बार फिर आपको पत्र लिखने के लिए विवश हुआ हूं। क्योंकि हमारा देश कोविड सुनामी की गिरफ्त में बना हुआ है।

इस तरह के अप्रत्याशित संकट में भारत के लोग आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होने चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप देश के लोगों को इस पीड़ा से बचाने के लिए जो भी संभव हो, वह करिए। राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया के हर छह लोगों में एक व्यक्ति भारतीय है। इस महामारी से अब यही पता चला है कि हमारा आकार, आनुवांशिक विविधता और जटिलता से भारत में इस वायरस के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल मिलता है कि वह अपने स्वरूप बदले तथा अधिक खतरनाक स्वरूप में सामने आए।

मुझे डर इस बात का है कि जिस डबल म्यूटेंट और ट्रिपल म्यूटेंट को हम देख रहे हैं, वह शुरुआत भर हो सकती है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के पास कोविड के खिलाफ टीकाकरण को लेकर कोई स्पष्ट रणनीति नहीं हैं और सरकार ने उसी समय इस महामारी पर विजय की घोषणा कर दी जब यह वायरस फैल रहा था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विफलता के कारण आज राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन अपरिहार्य लगता है।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...