हाथरस। हाथरस केस के बाद सियासत बढ़ती जा रही है। हाथरस जाने के लिए राहुल और प्रियंका गांधी निकल पड़े हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दस जनपथ से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।
दोनों नेताओं के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेता मौजूद हैं। प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय कुमार लल्लू, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता दस जनपथ पर मौजूद हैं। वहीं, इसको दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पहले ही हाथरस जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। यहां पर धारा 144 लगा दी गई है।