1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल बोले- गुलामी के दौर में हम फिर लौटे, पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश पर राज किया, अब 3-4 कंपनियां कर रही हैं ये काम

राहुल बोले- गुलामी के दौर में हम फिर लौटे, पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश पर राज किया, अब 3-4 कंपनियां कर रही हैं ये काम

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कन्याकुमारी। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा कश्मीर तक जाएगी। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

राहुल ने कहा कि एक व्यक्ति के हाथों में करोड़ों लोगों का भविष्य है और वे इसे संवारने की बजाय विपक्ष को ED और CBI का डर दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम फिर गुलामी के दौर में जा रहे हैं। पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी देश पर राज करती थी, अब 3-4 कंपनियां ये काम कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं।

राहुल गांधी बुधवार सुबह श्रीपेरंबुदुर में पिता राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां राहुल ने कहा कि नफरत की वजह से मैंने पिता खोया, लेकिन अब देश नहीं खो सकता हूं। राहुल करीब डेढ़ घंटे तक श्रीपेरंबुदुर में रहे। यहीं पर 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

सोनिया गांधी ने जारी किया संदेश
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए एक संदेश जारी कर कहा कि मैं इसमें पूरी भावना के साथ भाग लूंगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संगठन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

राहुल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी: गहलोत 

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की तरफदारी की। उन्होंने कहा कि राहुल के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।

भारत जोड़ो  यात्रा देश का दूसरी स्वतंत्रता संग्राम : चिदंबरम 

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो  यात्रा देश का दूसरी स्वतंत्रता संग्राम है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक विभाजनकारी ताकतें हार नहीं जातीं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे उस पार्टी का पतन हो जाएगा।

राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और योगेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...