1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. लालू के घर पर छापा कहीं नीतीश के लिए चेतावनी तो नहीं, जानें किसने जताई ये आशंका

लालू के घर पर छापा कहीं नीतीश के लिए चेतावनी तो नहीं, जानें किसने जताई ये आशंका

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पड़ी सीबीआई के छापे को राजद के वरीष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा, 'जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती हुई नज़दीकी भाजपा को असहज कर रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

पटना। आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पड़ी सीबीआई के छापे को राजद के वरीष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा, ‘जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ती हुई नज़दीकी भाजपा को असहज कर रही है। छापेमारी के समय का चयन तो इसी ओर इशारा कर रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जातीय जनगणना के विरुद्ध है। जातीय जनगणना से यह सामने आ जाएगा किनकी कितनी संख्या है और उसके अनुपात में देश के संसाधनों का कौन कितना उपभोग कर रहा है। यह जानकारी बहुसंख्यक आबादी जो वंचित है उसमें साधनों के बँटवारे की सशक्त और वैध मांग उठ सकती है। उन्होंने कहा, ‘अन्यथा इतने पुराने मामले में अब तक नींद में सोई सीबीआई अचानक कैसे जाग गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...