1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में इस दिन से शुरू होगा बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

यूपी में इस दिन से शुरू होगा बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण लोगों की हालत काफी खराब चल रही है। अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है। ऐसे में तापमान फिर से चढ़ने लगा है और गर्मी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण लोगों की हालत काफी खराब चल रही है। अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है। ऐसे में तापमान फिर से चढ़ने लगा है और गर्मी बढ़ गई है।

पढ़ें :- ईसाई समुदाय 31 मार्च को मनाएगा ईस्टर पर्व, शहर के विभिन्न चर्चों में होगा पवित्र मिस्सा का पूजा-पाठ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है, हालांकि कुछ जगहों पर बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यूपी में 27 जून से मानसून एक्टिव हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून प्रदेश के सोनभद्र तक दस्तक दे चुका है। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में मानसून सक्रीय हो जाएगा, हालांकि अच्छी बारिश के लिए फिलहाल कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। 

वहीं राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मॉनसून पूर्व बारिश दर्ज की गयी।

पढ़ें :- Sonauli:तस्करी के लिए छिपाकर रखा गया लाखो रुपये का कपड़ा बरामद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...