1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Soft Porn Case में फंसने के बाद राज कुंद्रा ने की सोशल मीडिया पर वापसी, पत्नी नहीं बल्कि इन्हे किया फॉलो

Soft Porn Case में फंसने के बाद राज कुंद्रा ने की सोशल मीडिया पर वापसी, पत्नी नहीं बल्कि इन्हे किया फॉलो

बॉलीवुड फिटनेस दिवा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के सॉफ्ट पोर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब सार्वजनिक रूप से कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड फिटनेस दिवा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के सॉफ्ट पोर्नोग्राफी केस (Soft Pornography Case) में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह अब सार्वजनिक रूप से कम ही दिखते हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

पढ़ें :- Alaya Furniturewala Hot Pic: फ्लोरल कार्गो स्कर्ट में अलाया फर्नीचरवाला ने गिराई बिजली, वायरल हुई तस्वीरें

उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट (Instagram account deactivated) कर दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है वह फिर से सामान्य जिंदगी की ओर लौटने की कोशिश में हैं। वह इंस्टाग्राम पर वापस लौट आए हैं।

आपको बता दें, इस बार उनका एक भी पोस्ट नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने केवल एक अकाउंट को ही फॉलो किया हुआ है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) के वेरिफाइड अकाउंट (verified account) पर एक भी पोस्ट नहीं है। पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की थीं लेकिन अब उन्होंने फोटोज और सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

वह केवल अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। यही नहीं वह पत्नी शिल्पा शेट्टी और बेटे वियान राज कुंद्रा को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। अपने अकाउंट पर राज कुंद्रा ने बायो में Love Your Life (अपनी जिंदगी से प्यार करो) लिखा हुआ है।

पढ़ें :- Salman Khan Video: गोली चलने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान

राज कुंद्रा को इंस्टाग्राम पर 9 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गिरफ्तारी से पहले राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और वह अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे। कई बार उनके साथ इन वीडियोज में शिल्पा शेट्टी भी नजर आती थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...