1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजस्थान संकट: कांग्रेस पैनल की सोनिया से अपील, गहलोत को ना रखा जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में

राजस्थान संकट: कांग्रेस पैनल की सोनिया से अपील, गहलोत को ना रखा जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में

राजस्थान के राजनीति गलियारों में काफी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद से कांग्रेस के पैनल ने सोनिया गांधी से अपील की है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से हटा दें।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली. राजस्थान के राजनीति गलियारों में काफी घमासान मचा हुआ है। जिसके बाद से कांग्रेस के पैनल ने सोनिया गांधी से अपील की है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से हटा दें। जबतक राजस्थान का संकट दूर ना हो जाए। तब तक  गहलोत इस चुनाव का नामांकन ना दाखिल करें।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

बताया जा रहा  है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अशोक गहलोत दोनों पद पर बने रहें। जिसको लेकर वह काफी हंगामा कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद उनका दाव उलटा पढ़ गया। अब कांग्रेस के पैनल ने सोनिया गांधी से अपील की है जबतक राजस्थान का संकट टल ना जाएं, अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नही करें।

गौरतलब है कि रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन नाराज हो गए. अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री की अनुमति से रखी गई थी. जो विधायक नहीं आए उनसे वन टू वन बात सुनने के लिए हम यहां आए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...