1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan Politics: क्या राजस्थान में गहलोत-पायलट हुए एक? आज की तस्वीर कुछ कर रही यही इशारा

Rajasthan Politics: क्या राजस्थान में गहलोत-पायलट हुए एक? आज की तस्वीर कुछ कर रही यही इशारा

राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी विवाद के बीच एक नई तस्वीर सामने आई है। लंबे समय के बाद गहलोत और पायलट एक साथ नजर आए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब राजस्थान कांग्रेस में चल रहा सियासी बवाल समाप्त हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे सियासी विवाद के बीच एक नई तस्वीर सामने आई है। लंबे समय के बाद गहलोत और पायलट एक साथ नजर आए हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब राजस्थान कांग्रेस में चल रहा सियासी बवाल समाप्त हो गया है। साथ ही गहलोत और पायलट के बीच ​दूरियां भी मिट गईं हैं। दोनों नेता कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections: दूसरे चरण का आज थम जायेगा प्रचार, UP की इन सीटों पर होगी वोटिंग

बैठक में साथ नजर आए दोनों नेता
मंगलवार दोपहर को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बनाई गई कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ नजर आए। इसके बाद दोनों नेता हाथ जोड़कर एक दूसरे को नमस्कार भी किया।

कांग्रेस में कोई फूट नहीं
केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान में चल रही बयानबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से रिपोर्ट मांगी है। वेणुगोपाल ने साफ कहा कि अब बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है, दोनों नेता साथ मिलकर राहुल गांधी की यात्रा को एतिहासिक बनाएंगे और चुनाव की तैयारियां भी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...