1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajat Bedi की बढ़ी मुश्किलें, टक्कर के बाद घायल शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम

Rajat Bedi की बढ़ी मुश्किलें, टक्कर के बाद घायल शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) ने बीते दिनो एक राहगीर को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद शख्स की हालत गंभीर थी उस शख्स को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उस राहगीर की मृत्यू हो गई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 Bollywood news: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) ने बीते दिनो एक राहगीर को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद शख्स की हालत गंभीर थी उस शख्स को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उस राहगीर की मृत्यू हो गई है। आपको बता दें, उन्होंने कहा था कि वे इलाज का सारा खर्चा उठाएंगे। डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम (motor vehicle act) के तहत शिकायत दर्ज की थी।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

दरअसल, वही अब इस मामले में रजत बेदी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। खबरों के अनुसार उस घायल शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर धारा 304-ए (Section 304-A) (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) लगाई गई है।

रजत बेदी (Rajat Bedi) को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था। रजत बेदी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं। उन्होंने बड़ी फिल्में जरूर की, लेकिन कोई यादगार रोल अब तक नहीं निभाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...