1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रजनीकांत ने राजनीति को कहा अलविदा, कभी न आने का किया ऐलान

रजनीकांत ने राजनीति को कहा अलविदा, कभी न आने का किया ऐलान

बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी न आने का फैसला लिया है। रजनीकांत ने अपनी पार्टी 'रजनी मक्कल मंद्रम' को खत्म कर दिया है। इसके साथ रजनीकांत ने कहा कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी न आने का फैसला लिया है। रजनीकांत ने अपनी पार्टी ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ को खत्म कर दिया है। इसके साथ रजनीकांत ने कहा कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। रजनीकांत ने बताया कि उनका संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए काम करेगा।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

पढ़ें रजनीकांत का बयान

‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी को खत्म करते हुए रजनीकांत ने कहा कि भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राजनीति में कदम नहीं रखने वाला हूं। रजनीकांत ने ये फैसला ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों के साथ भी बैठक की है।

रजनीकांत की राजनीति पर कयास अब खत्म

बता दें कि दिसंबर 2020 में रजनीकांत ने राजनीति में न आने का एलान किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर दोबारा से विचार करने की बात कही थी। ऐसे में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब रजनीकांत ने सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगाते हुए भविष्य में कभी राजनीति में न आने की बात कही है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...