1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajiv Kapoor Death: Randhir ने कंपकपाते हाथों से किया भाई का अंतिम संस्कार, सभी रिवाजों से पार्थिव शरीर को दी विदाई

Rajiv Kapoor Death: Randhir ने कंपकपाते हाथों से किया भाई का अंतिम संस्कार, सभी रिवाजों से पार्थिव शरीर को दी विदाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का बीते दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया। दरअसल, पहले ऋषि कूपर और अब राजीव कपूर… दो छोटे भाइयों की मौत के बाद बड़े भाई की क्या हालत होती है ये आप रणधीर कपूर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कई ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

आपको बता दें, कल रणधीर कपूर की हालत ऐसी थी कि वो खुद से चल भी नहीं पा रहे थे। आंखों में आंसू और हाथ में मटकी लिए जब वो छोटे भाई के अंतिम संस्कार के लिए निकले तो देखने वालों की आंखें भी भर आईं।

जब राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था ये तस्वीरें उर वक्त की हैं। रणधीर कपूर को उस वक्त दूसरों के सहारें की जरुरत पड़ रही थी। रणधीर कपूर ने ही छोटे भाई के अंतिम संस्कार की सभी रिवाज को निभाया। वो एंबुलेंस के साथ मटकी लेकर भी जाते दिखे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: तेजस्वी यादव बोले, कहा-मोदी नौकरी और गरीबी पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

अंतिम संस्कार के दौरान रणबीर कपूर सहित करीब 4-5 लोग उन्हें संभालते दिखे। राजीव कपूर के निधन की खबर सुनते ही कई सितारे उनके घर पहुंचे। अभिनेता शाहरुख खान भी तुरंत वहां पहुंचे। कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए शाहरुख खान भी शाम 5.00 बजे के आसपास ‘देवनार कॉटेज’ पहुंचे।

एम्बुलेंस से राजीव कपूर के शव को ले जाने तक शाहरुख खान वहीं मौजूद थे और शव को ले जाते वक्त वो एम्बुलेंस तक चलकर आये और उन्हें अंतिम विदाई दी। राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को कंधा देने वालों में सबसे आगे रणबीर कपूर और आदर जैन थे। उसके बाद कुछ करीबी लोगों ने भी उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी तुरंत उनके घर पहुंचीं। निधन की खबर सुनकर आलिया मालदीव से कल ही वापस आईं और राजीव कपूर के घर पहुंचीं।

पढ़ें :- Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेनों से कितना राजस्व आया रेल मंत्रालय को नहीं मालूम, RTI में मिला ये जवाब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...