मुंबई। हाल ही में आई फिल्म ‘स्त्री’ की सफलता के बाद राजकुमार राव अब एक बार फिर धमाल दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल जल्द ही राजकुमार राव अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं हालांकि फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। इनदिनों फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही है। वहीं अब फिल्म से राजुकमार राव और फातिमा सना शेख का पहला लुक सामने आ गया है।
राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि ‘बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक।’ इससे पहले भी राजकुमार ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
बहुत जल्दी सामने आयेंगे आप लोगों के। तब तक के लिए एक झलक। #AnuragBasu sir’s next with @fattysanashaikh pic.twitter.com/hL7ocqpOXO
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 17, 2019
बता दें कि फिल्म में राजकुमार और फातिमा के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार बहुत ही साधारण लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने जींस की पेंट और शर्ट डाली हुई है। वहीं, फातिमा कोक रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पोस्टर में दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया गया है।