मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
Raju Srivastava Health Updates: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर तमाम तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें अलग-अलग तरह की जानकारी दी जी रही है। वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि राजू श्रीवास्तव का अभी भी इलाज जारी है। डॉक्टर उन्हें जल्द रिकवर करने की कोशिश में लगे हुए हैं।