1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक शोभा रानी ने की क्रॉस वोटिंग

Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक शोभा रानी ने की क्रॉस वोटिंग

राजस्थान  (Rajasthan) की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा विधायक के क्रॉस वोटिंग करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों विधायकों के वोट खारिज हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा विधायक शोभा रानी का का वोट खारिज हो गया है। इसके साथ ही कैलाश मीणा के वोट पर विवाद बना हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान  (Rajasthan) की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा विधायक के क्रॉस वोटिंग करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों विधायकों के वोट खारिज हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा विधायक शोभा रानी का का वोट खारिज हो गया है। इसके साथ ही कैलाश मीणा के वोट पर विवाद बना हुआ है।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। दरअसल, राजस्थान के धौलपुर से विधायक शोभा रानी काफी वक्त से भाजपा से अलग-थलग देखी जा रही थीं। वहीं, अब उनके द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने से सियासी हलचल बढ़ गयी है।

दूसरी ओर गढ़ी विधानसभा से विधायक कैलाश मीणा पर आरोप है कि उन्होंने अपना वोट पार्टी एजेंट की जगह पर किसी और को दिखाया। कांग्रेस इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि कैलाश के वोट के अवैध होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि दोनों ही विधायक वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इसे पार्टी के अंदर जारी अंतर्कलह से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

 

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...