आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा सदस्य के तौर पर नामित किया है। इसमें पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी (Bikramjit Singh Sahni) का नाम शामिल है। पंजाब के मुख्मयंत्री भगवंत सिंह मान ने इनके नामों का ऐलान किया है।
Rajya Sabha Elections: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा सदस्य के तौर पर नामित किया है। इसमें पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी (Bikramjit Singh Sahni) का नाम शामिल है। पंजाब के मुख्मयंत्री भगवंत सिंह मान ने इनके नामों का ऐलान किया है।
बता दें कि, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। वहीं, 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। इससे पहले सभी पार्टियां राज्यसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है।
जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।